0

Share

भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा महानगरपालिका आयुक्त को मिलकर विभिन्न विषयों पर ज्ञापन दिया गया केवल सड़को के खड्डों को लेकर नहीं, बल्कि कई एसे छोटे बड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Post details:

ree

ree

Mumbai

केवल सड़को के खड्डों को लेकर नहीं, बल्कि कई एसे छोटे बड़े विषयों पर चर्चा हुई। आयुक्त राधा बिनोद शर्मा जी ने अधिकतर मुद्दों पर सम्भंदित अधिकारीयों को कार्यवाही का निर्देश दिया।

विधायक नरेंद्र मेहता जी के मार्गदर्शन मे युवा मोर्चा नेता रणवीर बाजपेई एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारीयों ने अपने अपने क्षेत्र मे हो रही सामाजिक तकलीफो को पत्र द्वारा आयुक्त के सामने रक्खा। युवा मोर्चा महामंत्री रितेश शाह, गोल्डन नेस्ट मण्डल युवा अध्यक्ष दीपू मिश्रा, काशीमिरा मंडल अध्यक्ष मंगेश मुळे, जिल्हा पदाधिकारी ऐड. सन्नी सिन्हा, हर्ष त्रिपाठी, श्रद्धा बने, रवि मिश्रा, माच्छी समाज आघाडी विष्णु माच्छी, युवा नेता हिमेश मच्छी एवं अन्य पदाधिकारीयों ने कई ज़रूरी मांग आयुक्त के सामने रक्खी।

युव मोर्चा के नेता रणवीर बाजपेई ने बताया की “पिछले कई दिनों से विधायक नरेंद्र मेहता जी ने महानगरपालिका के अधिकारीयों को कई बार सड़को की मरम्मत की सुचना दी है, जिसके चलते हमे शहर मे जगह-जगह सड़को की मरम्मत का काम होता दिखाई दे रहा है।”.

रणवीर बाजपेई बताते है की शहर के कई मुद्दों को लेकर युवा मोर्चा गंभीर है, यदि सभी समस्या जल्द से जल्द सही नहीं की गई तो युवा मोर्चा आम आदमी के हक़ के लड़ाई के लिये सड़को पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा।

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.