0

Share

भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म इंडोनेशिया पहुंचे

Post details:

ree

ree

ree

ree


अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 25 और बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास कोमोडो में भाग लेने भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म आईएनएस शार्दुल और लॉन्ग रेंज मैरीटाइम सर्विलांस पी8आई विमान 15 फरवरी से 22 फरवरी 25 तक निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) 2025 में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक कार्यक्रम आईएफआर की समीक्षा इंडोनेशिया के माननीय राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी और इसमें विभिन्न देशों की नौसेनाएं भाग लेंगी।

इस अवधि के दौरान, भारतीय नौसेना अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संगोष्ठी और सामरिक फ़्लोर गेम सहित विभिन्न उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लेगी। इसके अतिरिक्त, चालक दल पर्यावरण संरक्षण और समुद्री सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए शहर परेड, शिशु कछुओं को छोड़ना, मूंगा और मैंग्रोव वृक्षारोपण और समुद्र तट की सफाई जैसी बहुराष्ट्रीय गतिविधियों में शामिल होगा।

आईएफआर 25 के बाद, आईएनएस शार्दुल और पी8आई दोनों ही अभ्यास कोमोडो में भाग लेंगे, जो एक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसका उद्देश्य समुद्री अंतर-संचालन और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है।

यह जनवरी 2025 में इंडोनेशिया में ला पेरोस अभ्यास में आईएनएस मुंबई और पी8आई विमानों की भागीदारी और गणतंत्र दिवस परेड 2025 के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में इंडोनेशियाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल मुहम्मद अली की भारत यात्रा के बाद हो रहा है।

अभ्यास में भारतीय नौसेना की नियमित भागीदारी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) को बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि है।

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.