0

Share

*भारत के आर्थिक परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभाए व्यापारी : प्रवीन खंडेलवाल*

Post details:

ree

Mumbai

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया दिनांक 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में संपन्न हुए राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिन में वर्तमान व्यापार के ज्वलंत मुद्दे नए व्यापार जो कि अधिकतर टेक्नोलॉजी के माध्यम से हो रहा है जिससे साइबर फ्रॉड में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है इस पर सुरक्षा एवं नकेल कसने के लिए साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल अरेस्ट पर विस्तृत चर्चा की गई। और इससे बचने के उपाय भी बताए गए।

कैट की एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने संगठन के विस्तार एवं संगठनात्मक प्रणाली पर जोर दिया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ व्यापारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया देशभर में वर्ष 2025 व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा एवं आर्थिक एवं सामाजिक योगदान को मान्यता दी जाएगी साथ ही साथ व्यापारियों को भारत के आर्थिक परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाने पर जोर देने को कहा।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीया ने महिला सुरक्षा एवं महिलाओं की व्यापार में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने नीतिगत सुधारो के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया और कैट की संगठनात्मक संरचना और केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने पर ध्यान केंद्रित करने एवं नवप्रवर्तन, स्टार्टअप और कौशल विकास के लिए युवा भारत को बढ़ावा देना जैसे मुद्दों पर काम करने को कहा।

इस सम्मेलन में विशेष तौर पर दिल्ली की संसद सुश्री बांसुरी स्वराज उपस्थिति रही और व्यापारियों के सामाजिक कार्यों में योगदान को रेखांकित किया।

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.