


Mumbai
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुंबई के बोरीवली कोरा केंद्र में कुंभ मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान त्रिवेणी संगम से लाए गए लाखों लीटर पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। यह आयोजन बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जो श्रद्धालु कुंभ मेले में नहीं पहुंच सके, उनके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई थी। स्नान के बाद भक्तों में खासा उत्साह और आध्यात्मिक आनंद देखने को मिला। संजय उपाध्याय ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन ने स्थानीय जनता को कुंभ का अनुभव करने का विशेष अवसर दिया।