0

Share

हॉलीवुड प्रोड्यूसर रैन मोर , गायक उदित नारायण, दीपक पराशर की उपस्थिति में “लाइफआर्ट कुंभ मेला 2025” की ऑफिशियल घोषणा

Post details:

ree



 हॉलीवुड, बॉलीवुड पहली बार इस अनोखे कॉन्सेप्ट के लिए आए साथ, 12 एकड़ की जगह में श्रद्धालुओं के लिए होंगी विशेष सुविधाएं

कुंभ मेला 2025 अगले साल 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। लेकिन इस बार इसमें एक नया इतिहास बनने जा रहा है। पहली बार यह कुंभ मेला हॉलीवुड, बॉलीवुड और स्प्रिचुअलिटी का एक अद्भुत संगम होने जा रहा है। हॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर और ऑर्गेनाइजर रैन मोर पिछले 30 साल से इंडिया में बहुत कुछ कर रहे हैं। हॉलीवुड निर्माता रैन मोर और FWICE के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने महाकुंभ 2025 में “लाइफआर्ट विलेज” की घोषणा की है। इस लाईफ आर्ट विलेज की और ज्यादा जानकारी आपको www.lifeart.in पर मिल सकती है। बुकिंग इस वेबसाइट के द्वारा कराई जा सकती है।

मुम्बई में इस ऑफिशियल घोषणा के लिए रखी गई प्रेस कांफ्रेंस में हॉलीवुड प्रोड्यूसर  रैन मोर, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लायज (एफ डब्लू आई सी ई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी, विशिष्ट अतिथि उदित नारायण, दीपक पराशर, अशोक पंडित, सोमा घोष, अशोक दुबे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव (संजू), सुंदरी ठाकुर ,मुकेश मोदी इत्यादि मौजूद रहे। सबसे पहले यहां तबला वादक ज़ाकिर हुसैन की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।

हॉलीवुड फिल्म मेकर रैन मोर के काम की थोड़ी झलक ऑडियो वीडियो के रूप में दिखाई गई, साथ ही कुंभ मेले की झलकियां भी दर्शाई गईं। रैन मोर ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने कुछ अलग और बड़ा करने के बारे में सोचा और फिर लाइफ आर्ट कुंभ मेला 2025 का ख्याल आया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जो इस मेले में होने जा रहा है। स्पिरिचुअलिटी और क्रिएटिविटी का एक अद्भुत मिश्रण यहां देखने को मिलेगा और मैं इसके लिए बी एन तिवारी के सहयोग की बहुत कद्र करता हूँ।”

इस अवसर पर सोमा घोष ने भक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि हम कुंभ मेला में इसलिए जाते हैं ताकि हमें ऊर्जा मिले। 12 साल बाद हम सब को यह अमृत लेने का मौका मिलता है। बीएन तिवारी जी का धन्यवाद कि उन्होंने इतने अच्छे कॉन्सेप्ट को सामने लाया है और लाइफ आर्ट का आयोजन किया है।”

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.