0

Share

*राजकोट मंडल पर “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” साइकिलिंग अभियान का आयोजन*

Post details:

ree

राजकोट, 8 जून, 2025

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा 8 जून , 2025 को “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” पहल के तहत एक सफल साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। “संडे ऑन साइकिल” की थीम पर आधारित यह आयोजन स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

यह प्रेरणादायक साइकिलिंग रैली डीआरएम ऑफिस, राजकोट से शुरू होकर रेसकोर्स ग्राउंड और फिर वापिस डीआरएम ऑफिस तक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कौशल कुमार चौबे, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, सिविल डिफेंस स्टाफ, स्काउट एंड गाइड और रेल कर्मचारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रेल कर्मियों और आम नागरिकों को आलस्य, तनाव, चिंता और रोगों से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ और फिट जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह आयोजन लोगों को दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Entertainment

NRI દુલહન : ભારતીય સંસ્કૃતિને ઓળખતા આખરે NRI યુવતીએ ઇન્ડિયન દુલ્હો પસંદ કર્યો નિર્માતા રમેશ શાહ અને વિપુલ સંઘવીએ નવતર ચીલો પાડ્યો લેખક અને દિગદર્શક ભરત મહેતાની ફરી તેની કરામત દર્શાવે છે

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.