महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए (वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए) सम्पन्न हुए चुनाव में “एकता पैनल” के प्रत्याशी करुणाकर शेट्टी ने शानदार जीत हासिल की है । इसी उपलक्ष्य में पोईसर जिमखाना में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उत्तर मुम्बई के जनसेवक गोपाल शेट्टी ने बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति में करुणाकर शेट्टी को शॉल, पुष्प गुच्छ और स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनका सत्कार किया और उत्तरोत्तर प्रगति के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ विधायक संजय उपाध्याय, पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, एड. जे.पी. मिश्रा तथा श्रीकांत पांडे सहित पोईसर जिमखाना कमिटी के सभी पदाधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

