0

Share

पीआरसीआई मुंबई द्वारा संपन्न हुआ जनसंपर्क उत्कृष्टता सम्मान

Post details:

मुंबई

अंतरराष्ट्रीय पीआर दिवस 2026 के अवसर पर पब्लिक रिलेशन्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI), मुंबई चैप्टर द्वारा जनसंपर्क एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग में कार्यरत विजयेंद्र भावसार को ‘पब्लिक रिलेशन्स एक्सीलेंस रिकग्निशन’ से सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले विजयेंद्र भावसार ने बिजली, अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), दूरसंचार, बैंकिंग, एफएमसीजी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा तथा प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। वर्तमान में वे अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं तथा पारदर्शी और प्रभावी संवाद के माध्यम से हितधारकों के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने और संस्था की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विजयेंद्र भावसार, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग, अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड ने, ”इस सम्मान के लिए पीआरसीआई मुंबई चैप्टर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सहकर्मियों, मार्गदर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के सहयोगियों तथा परिवार के सदस्यों के निरंतर सहयोग के लिए भी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी जनसंपर्क के क्षेत्र में निरंतर सीखते हुए, नवाचार के साथ कार्य करने और अधिक सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।”

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.