0

Share

*पश्चिम रेलवे मुख्यालय सांस्कृतिक टीम ने अंतर रेलवे सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया*

Post details:

ree

ree

Mumbai

पश्चिम रेलवे मुख्यालय की सांस्कृतिक टीम ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई द्वारा हाल ही में आयोजित अंतर रेलवे सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में शानदार नृत्य प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे मुख्यालय की सांस्कृतिक टीम ने ऊर्जावान दिवली नृत्य प्रस्तुत किया, जो गोवा का लोक नृत्य है। उनके मनमोहक और जीवंत प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय रेलवे के साथ-साथ उत्पादन इकाइयों की 18 टीमों ने भाग लिया।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने विजेता टीम को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उन्हें संगठन के लिए और अधिक ऐसे ही पुरस्कार लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जुनून का प्रमाण है।

इस जीवंत प्रदर्शन में सुकन्या नागदा, उर्वी सुकी, रुक्मिणी अय्यर, लेखाश्री मेस्त्री, दक्षा सोनवणे, गार्गी राउत, नीना मेर, राजेंद्र पाटिल, मितेश माने और विशाल कांबले शामिल थे। पश्चिम रेलवे अपने कर्मचारियों को उनकी सांस्कृतिक रुचियों को आगे बढ़ाने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित और समर्थन करती है। यह उपलब्धि रेलवे के लिए गर्व का क्षण है और इससे अन्य लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

Entertainment

NRI દુલહન : ભારતીય સંસ્કૃતિને ઓળખતા આખરે NRI યુવતીએ ઇન્ડિયન દુલ્હો પસંદ કર્યો નિર્માતા રમેશ શાહ અને વિપુલ સંઘવીએ નવતર ચીલો પાડ્યો લેખક અને દિગદર્શક ભરત મહેતાની ફરી તેની કરામત દર્શાવે છે

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.