0

Share

*पश्चिम रेलवे पर “कर्मचारी संपर्क अभियान” की शुरुआत*

Post details:

_*पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता द्वारा पोस्टर जारी कर अभियान का शुभारंभ*

ree

Mumbai

पश्चिम रेलवे अपने कर्मचारियों के कल्याण एवं खुशहाली के लिए सदैव अग्रणी रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता के तत्वावधान और कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों में एक अनूठी पहल “कर्मचारी संपर्क अभियान” शुरू की गई है। इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता, पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती मंजुला सक्सेना और पश्चिम रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 24 जुलाई, 2025 को “कर्मचारी संपर्क अभियान” पोस्टर जारी किया गया। ये पोस्टर चार भाषाओं, अर्थात हिंदी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी में उपलब्ध हैं, जिन्हें कर्मचारियों के साथ समावेशिता और प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में प्रदर्शित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों के कल्याण, समय पर शिकायत निवारण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्‍यम से ट्रैकमैन/गैंगमैन जैसे फील्ड स्टाफ तक पहुँचने पर विशेष ज़ोर दिया गया है, जो लगातार ड्यूटी पर रहते हैं और अक्सर समय पर अपनी समस्याएँ व्यक्त नहीं कर पाते। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण से जुड़े मामलों को एक सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से निपटान करना है।

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.