Mumbai
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा सुपरफास्ट स्पेशल और ट्रेन संख्या 09007/09008 वलसाड-खातीपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विवरण निम्नानुसार है:-
1. 2 जून, 2025 से मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल- खातीपुरा को जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 15:45 बजे पहुंचेगी और 15:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, 3 जून, 2025 से खातीपुरा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09002 खातीपुरा-मुंबई सेंट्रल को जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी और 19:25 बजे प्रस्थान करेगी।
2. 5 जून, 2025 से वलसाड से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09007 वलसाड-खातीपुरा स्पेशल को जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 07:00 बजे पहुंचेगी और 07:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, 6 जून, 2025 से खातीपुरा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09008 खातीपुरा-वलसाड स्पेशल को जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी और 19:25 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
