0

Share

*पश्चिम रेलवे के 9 कर्मचारियों को महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया*

Post details:

ree

Mumbai

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्रा ने पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में 09 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षित ट्रेन संचालन संभव हुआ। इन कर्मचारियों को जनवरी, 2025 के महीने के दौरान ड्यूटी में उनकी सतर्कता और अप्रिय घटनाओं को रोकने में योगदान देने तथा इस प्रकार ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया। 09 कर्मचारियों में से 03 वडोदरा डिवीजन से हैं, 02-02 अहमदाबाद और रतलाम डिवीजन से हैं, जबकि 01-01 मुंबई सेंट्रल और राजकोट डिवीजन से हैं।

पश्चम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री मिश्रा ने सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना की और कहा कि वे सभी के लिए अनुकरणीय रोल मॉडल हैं। कर्मचारियों ने सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेल और ट्रैक फ्रैक्चर का पता लगाना, ब्रेक बाइंडिंग या गुजरती ट्रेन में लटकती वस्तुओं का पता लगाना, अनहोनी को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाना, मानव जीवन को बचाना, कोचों में पाए गए धुएं को बुझाना आदि में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के प्रति अपना बहुत उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई। पश्चिम रेलवे को सभी पुरस्कार विजेता कर्मचारियों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से किसी भी अनहोनी की संभावना को टालने में मदद की।

Entertainment

NRI દુલહન : ભારતીય સંસ્કૃતિને ઓળખતા આખરે NRI યુવતીએ ઇન્ડિયન દુલ્હો પસંદ કર્યો નિર્માતા રમેશ શાહ અને વિપુલ સંઘવીએ નવતર ચીલો પાડ્યો લેખક અને દિગદર્શક ભરત મહેતાની ફરી તેની કરામત દર્શાવે છે

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.