0

Share

परिमंडल 12 द्वारा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन।

Post details:

ree

ree


परिमंडल 12 द्वारा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों के साथ बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली वनराई पुलिस स्टेशन से दहिसर पुलिस स्टेशन तक निकाली गईं। इस बाइक रैली का आयोजन अपर पुलिस आयुक्त अभिषेक त्रिमुखे और पुलिस उपायुक्त परिमंडल 12 स्मिता पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस बाइक रैली में जोन 12 के वनराई, आरे, ढिंढोसी, कुरार, समतानगर, कस्तूरबा और दहिसर पुलिस स्टेशन के महिला अधिकारियों ने भाग लिया। इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, अभियान, गर्भ लिंग चेकउप रोकना और बालिका शिक्षा में प्रगति का संकेत जैसे अभियान को चलाया गया।

इस रैली में मराठी हास्य कलाकार समीर चौगुले, ओमकार राउत , प्रसाद खांडेकर, प्रथमेश सिवलकर मौजूद थे। उपस्थित सभी गणमान्यो का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस बाइक रैली समापन दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमने द्वारा गोकुलानंद होटल के पास किया गया। पिछले 10 सालों से बेटी बचाओ बेटो पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है।


Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.