0

Share

जनता की आवाज फाउंडेशन मुंबई टीम द्वारा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया।

Post details:

ree

जनता की आवाज़ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर बोथरा के नेतृत्व में संस्था की मुंबई टीम ने हजारों मुंबईकरों के साथ मरीन ड्राइव पर टाटा मैराथन के धावकों का उत्साहवर्धन करने का अभियान शुरू किया है जिसका मुख्य उद्देश्य “भारत बोलो” का नारा है। इस अभियान में सांचोर के सुप्रसिद्ध मॉर्निंग वॉक ग्रुप फिट-द फाइन ग्रुप का सहयोग रहा। फाउंडेशन की ओर से लायन प्रकाश पाटणकर, निमेश सोनी, गौतम लुकड़, मीठालाल मुणोत, संपत भंडारी, शिखर चंद जैन सहित अनेक मुंबईवासी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में जनता आवाज़ फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस अवसर पर बात की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान इस समय पूरे मुंबई में चल रहा है। इस जनजागरण अभियान में कई नामी संगठनों ने हिस्सा लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दरजी बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी १ फरवरी को प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शिक्षा संस्कृति संस्थान न्यास एवं वैश्विक हिंदी सम्मेलन के सहयोग से सम्पूर्ण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा . यह अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.