0

Share

*गुजरात के डीसा में देवी अहिल्या बाई होलकर विद्यालय के प्रणेता विधायक प्रविणभाई माली मुंबई में स्टार रिपोर्ट मेगेज़िन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडीया के हाथों हुवे सम्मानित*

Post details:

ree


स्टार रिपोर्ट के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडीया ने कहा कि प्रांतवाद के नाम पर भेदभाव करने वालों एक बार बनास कांठा के डीसा शहर की मुलाकात लिजीए जहां पर संध के महाराष्ट्रीयन महानुभाव श्री काले जी ने आदर्श गुजराती शाला बनाई। और अब गुजरात राज्य में पहली प्राथमिक शाला महाराष्ट्र की बेटी और मध्यप्रदेश के होलकर राजवंश की महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम पर से एक गुजराती विधायक प्रविणभाई माली के प्रयत्न, प्रत्सावना और प्रेरणा से देवी अहिल्या बाई होलकर विद्यालय बनने जा रहा है।

धर्म और संस्कृति का हमेंशा सम्मान करना यह भावना के प्रहरी स्टार रिपोर्ट मेगेजि़न के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडीया ने मुंबई के ट्रांइडेन्ट होटल में डीसा के विधायक प्रविणभाई माली से भेंट कि और डीसा में उनके प्रस्ताव से आकार ले रही देवी अहिल्या बाई होलकर विद्यालय के प्रारंभ होने पर उनका उपवस्त्र, सुवर्ण पुष्प, मोदी राज में हार्दिक बुक, स्टार रिपोर्ट मेगेझीन देकर सम्मानित किया।

विधायक प्रविणभाई माली युवा प्रतिभाशाली राजनेता हैं। संस्कृति और साहित्य प्रेमी हैं। नई पीढ़ी को नई दिशा देने में वे मानते हैं। ‌

विधायक प्रविणभाई माली ने बनासकांठा के डीसा शहर में देवी अहिल्या बाई होलकर विद्यालय के स्थापना के बारे में हार्दिक हुंडीया से बात करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम पर यह गुजरात की प्रथम प्राथमिक शाला बनेगी।

डीसा पालिका के सहयोग से जिल्ला पंचायत हस्तक की यह पहेली

शाला का निर्माण होगा।

उन्होंने इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बनासकांठा जिल्ला शैक्षणिक क्षेत्र में नये सोपान सर कर रहा है। ऐसे में मूलभूत शिक्षा में कोई कमी ना रहे उसके लिए डीसा शहर की प्रसिद्ध ऐस. सी. डब्ल्यू हाईस्कूल के प्रांगण में राज्य सरकार के द्वारा एक प्राथमिक शाला को मंजूरी दी गई है। इस स्कूल का नाम देवी अहिल्या बाई होलकर रखा जायेगा।

देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम से जुड़ी यह गुजरात में प्रथम स्कूल होगी।

इस प्राथमिक शाला की मंजूरी और नामकरण के लिए डीसा नगरपालिका के प्रमुख नीता ठक्कर ने एक दर्खास्त तैयार करके बनासकांठा जिल्ला पंचायत शिक्षण समिति के चेयरमेन भारती पटेल को भेज दी थी।

शहर में एक और प्राथमिक शाला के लिए डीसा के विधायक प्रविणभाई माली ने राज्य सरकार में इसकी रजुआत की, उनके अथक प्रयास से प्राथमिक शाला की मंजूरी मिल गई है।

यह शाला डीसा की ऐस. सी. डब्ल्यू हाईस्कूल के प्रांगण में निर्माण होगी। समग्र देश महाराष्ट्र की बेटी और मध्यप्रदेश के होलकर राजवंश की महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर की ३०० वी जन्म जयंती मना रहा हैं।तब बनासकांठा के डीसा शहर में प्रारंभ होने जा रही प्राथमिक विद्यालय का नाम उनके नाम के साथ जोड़कर देवी अहिल्या बाई होलकर का नाम अविरत स्मरण में रहेगा और उनका व्यक्तित्व समाज में नई दिशा प्रदान करता रहेगा।

विधायक प्रविणभाई माली की प्रेरणा स्वरूप देवी अहिल्या बाई होलकर विद्यालय गुजरात की प्रथम शाला बनेगी जो समस्त देशवासियों के लिए गौरव की बात है।

देवी अहिल्या बाई होलकर मालवा के होलकर राजवंश की महारानी थी।

उन्होंने सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनः निर्माण करवाया था। वो महाराष्ट्र के अहमदनगर के किसान की बेटी थी।

स्टार रिपोर्ट मेगेज़िन के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडीया ने गुजरात और महाराष्ट्र की संस्कृति के इस अद्भुत मिलन के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की बनासकांठा के डीसा शहर में देवी अहिल्या बाई होलकर विद्यालय गुज़रात महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की संस्कृति का संगम स्थल बनेगा ।

Entertainment

NRI દુલહન : ભારતીય સંસ્કૃતિને ઓળખતા આખરે NRI યુવતીએ ઇન્ડિયન દુલ્હો પસંદ કર્યો નિર્માતા રમેશ શાહ અને વિપુલ સંઘવીએ નવતર ચીલો પાડ્યો લેખક અને દિગદર્શક ભરત મહેતાની ફરી તેની કરામત દર્શાવે છે

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.