0

Share

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पीयूष जी गोयल ने लगाया जनता दरबार इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों ने अपने नेता से सीधे संवाद किया

Post details:

ree


मुंबई, 8 जून, 2025: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सांसद पीयूष जी गोयल लगातार विदेश दौरे पर हैं, वहीं उन्होंने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर ऑनलाइन बैठक की और नागरिकों से संवाद करते हुए संदर्भित अधिकारियों को अपने महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उत्तर मुंबई भाजपा अध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े ने सभी नागरिकों से प्राप्त समस्या आवेदन और कार्य संबंधी आवेदन पहले ही पीयूष जी गोयल को भेज दिए थे।

नागरिकों ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस वर्चुअल बैठक में सीधे अपने नेता से बात की।

इस अवसर पर बोरीवली विधायक, मुंबई भाजपा महासचिव संजय उपाध्याय भी मौजूद थे।

मालाड मालवणी से लेकर दहिसर तक सभी विधानसभाओं में कई मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग हिस्सों से आने वाले मुद्दों को निपटाया।

इस अवसर पर बाला तावड़े के साथ पूर्व अध्यक्ष गणेश खणकर, पार्षद कमलेश यादव, शिवकुमार झा, महासचिव बाबा सिंह, निखिल व्यास, यूनुस खान, शरद साटम, नीला कनुभाई राठोड़ सोनी और पदाधिकारी उपस्थित थे

Entertainment

NRI દુલહન : ભારતીય સંસ્કૃતિને ઓળખતા આખરે NRI યુવતીએ ઇન્ડિયન દુલ્હો પસંદ કર્યો નિર્માતા રમેશ શાહ અને વિપુલ સંઘવીએ નવતર ચીલો પાડ્યો લેખક અને દિગદર્શક ભરત મહેતાની ફરી તેની કરામત દર્શાવે છે

Quick Link

Categories

Keep up to date

Email

By pressing the subscribe button, you confirm that you have are agreeing to our Privacy Policy and Terms of Use.

© 2025, ssoninews. All rights reserved.