
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी, अदाणी फाउंडेशन और माविम के समृद्धि कम्युनिटी मैनेज्ड रिसोर्स सेंटर (सीएमआरसी) के तहत स्वाभिमान सीएसआर प्रोजेक्ट द्वारा मलाड में शुरू किये गये दो एंटरप्राइजेज सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (ईएसएचजी)- सावित्री ईएसएचजी और जीजाउ ईएसएचजी, को हाल ही में 8.5 लाख रूपये का एक लोन चेक मिला है।
यह चेक महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री अदिति तटकरे की उपस्थिति में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ के दौरान सौंपा गया। इस लोन से इन ईएसएचजी को अपने व्यवसाय बढ़ाने में सहयोग मिलेगा और उनकी आर्थिक आजादी बढ़ेगी।
स्वाभिमान सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और अदाणी फाउंडेशन 4,000 वंचित महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर देकर सशक्त बना रहे हैं।